हर-हर महादेव व ऊं नम: शिवाय से गूंजा गाजेश्वरनाथधाम

Updated at : 26 Feb 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
हर-हर महादेव व ऊं नम: शिवाय से गूंजा गाजेश्वरनाथधाम

30 हजार श्रद्धालुओं ने की भगवान भूतभावन की पूजा अर्चना, सांसद ने शिवगादी मेले का किया उदघाटन

विज्ञापन

बरहेट. महाशिवरात्रि पर बाबा गाजेश्वरनाथधाम में बुधवार को दो दिवसीय मेले का उद्घाटन राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, झामुमो नेता संजय गोस्वामी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, जिला मंडली सदस्य राजाराम मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान पुरोहित सुनील झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया. तत्पश्चात पुरोहित ने सभी को पीतांबरी शिवलिंग का पूजन कराया. इस दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव के नारे से गूंज उठा. सांसद विजय हांसदा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिवसीय शिवरात्रि मेले में झारखंड, बिहार व बंगाल राज्य के भारी संख्या में साफा होड़ समाज के लोग पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं. यह संथाल परगना का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है. यहां सालों भर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है. पर्यटन विभाग की ओर से कई काम हुए हैं और आगे भी कार्य किए जाएंगे. हेमंत सरकार में शिवगादी को पर्यटन स्थल का दर्जा मिला. इसी वर्ष शिवगादी में रोपवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. बाबा गाजेश्वर नाथधाम में महाशिवरात्रि के उपवास के दिन बुधवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. श्रद्धालुओं ने पीतांबरी शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया. करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. महाशिवरात्रि में महिला, पुरुष, बूढ़े-बुजुर्ग सहित कई श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय में हो गया. शिवगादी प्रबंध समिति के द्वारा गर्भ गृह के आसपास वोलेंटियर्स की तैनाती की गई थी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम, बीडीओ अंशु कुमार पांडे, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रूपक साह, सचिव उत्पल दत्त, निमाय चंद्रा शील ,प्रदीप डोकानियां, संजय गुप्ता, पप्पू भगत,बिनोद भगत सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola