शिवभक्तों की अपार भीड़ की सेवा में प्रबंध समिति का योगदान सराहनीय : मंत्री

Updated at : 26 Feb 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
शिवभक्तों की अपार भीड़ की सेवा में प्रबंध समिति का योगदान सराहनीय : मंत्री

मोतीझरना मोतीनाथधाम में दो दिवसीय मेला का मंत्री संजय यादव ने किया शुभांरभ

विज्ञापन

तालझारी. हर-हर महादेव के जयकारों के साथ महाशिवरात्रि पर बुधवार को मोतीझरना मोतीनाथ धाम में दो दिवसीय मेले का शुभांरभ हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फीता काट कर मेले का उदघाटन किया. साथ ही मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बाबा मोतीनाथ धाम शिव मंदिर में माथा टेक पूजा-अर्चना किये. मंदिर के पुजारी चंदन पांडेय ने विधिवत पूजा अर्चना संपन्न कराया. मौके पर झारखंड श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि शिवभक्तों की अपार भीड़ की सेवा में प्रबंध समिति का सरहानीय योगदान है. बता दें कि मोतीझरना में झारखंड के अलावा बिहार-बंगाल से भक्त पूजा करने आते हैं. वहीं समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर करीब 10 हजार से ऊपर भक्तों ने बाबा के दरबार में जलार्पण किया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, बीडीओ पवन कुमार, सीओ राम सुमन प्रसाद, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, एसआइ अनिल कुमार, कन्हैया प्रसाद, एएसआइ मनोज कुमार आजाद, समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह सहित मौजूद थे. महाराजपुर गंगा तट पर तीसरे दिन भी जुटी भीड़ तालझारी. महाराजपुर गंगा तट पर आयोजित श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. श्रद्धालु स्नान-ध्यान के बाद यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य की भागी बन रहे हैं. दुबौली से आये आचार्य मुरारीलाल पांडेय के साथ एक दर्जन आचार्य वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहुति दे रहे हैं. यज्ञ को लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना है. आचार्य दिनेशानंद महाराज ने अपने प्रवचन से लोगों को भक्ति रस का पान करा रहे हैं. इस पांच साल दिवसीय यज्ञ के मौके पर मेले में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. इस पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मंटू राय सहित समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola