मृतका के मोबाइल नंबर का पुलिस ने निकाला सीडीआर

Updated:
विज्ञापन
मृतका के मोबाइल नंबर का पुलिस ने निकाला सीडीआर

कई संदिग्ध नंबर आए सामने

विज्ञापन

राजमहल. थाना क्षेत्र के मंगलहाट के निकट मलाही टोला गांव में बीते सात अप्रैल को लापता हुई रितु देवी के शव की पहचान उसके पति नित्यानंद कर्मकार ने की थी. महिला के शव को लेकर राजमहल थाना पुलिस जांच में जुटी है. साथ ही महिला के मोबाइल नंबर का सीडीआर पुलिस खंगाल रही है. महिला और उसके पति के मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगालते हुए कई अहम सुराग इकट्ठे किए गए हैं. नामजद प्राथमिकी अभियुक्त गणेश साहा का भी मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है तथा उसके मोबाइल का भी सीडीआर खंगाला जा रहा है. इससे पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. सूत्रों की मानें तो मृत महिला के मोबाइल का सीडीआर निकालने पर कई संदिग्ध नंबर सामने आने की बात बतायी जा रही है. पुलिस जांच के क्रम में सभी बिंदुओं पर बारी-बारी से नजर बनाए हुए है. इधर, मृत महिला का परिजनों के माध्यम से स्थानीय श्मशान घाट में दाह संस्कार किया गया. मृतका के बेटे ने मुखाग्नि दी है. एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक जांच में मृतका की मौत की तिथि अहम होगी. पुलिस की जांच में मृत्यु तिथि का होना अनिवार्य है. रिपोर्ट का इंतजार थाना पुलिस कर रही है. इधर, मोबाइल की सीडीआर और लोकेशन का भी डिटेल तकनीकी शाखा से निकाला जा रहा है. हालांकि घटना के उद्भेदन के संबंध में पूछे जाने पर पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि जांच जारी है, जल्द ही उद्भेदन किया जाएगा. फिलहाल एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola