न्याय मित्रों ने महिलाओं को बताये उनके अधिकार

न्याय मित्रों ने महिलाओं को बताये उनके अधिकार
साहिबगंज. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के प्रखंड और पंचायतों में महिलाओं को उनके अधिकार, कर्तव्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि यह दिन महिलाओं के योगदान, त्याग और साहस को समर्पित है. समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था, कला, खेल, विज्ञान और तकनीक सहित हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं. इस योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है. विधिक सहायता या जानकारी के लिए प्राधिकार कार्यालय या नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










