ePaper

Jharkhand News: दशहरे के दिन एसबीआई मेन ब्रांच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें Video

Updated at : 12 Oct 2024 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand news sahibganj state bank fire

एसबीआई मेन ब्रांच में लगी आग. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand News: देखते ही देखते आग की लपटें बाहर तक आने लगीं. आग लगने के कुछ ही देर के भीतर करीब 300 मीटर के दायरे में पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया.

विज्ञापन

Jharkhand News|साहिबगंज, राजा नसीर : झारखंड में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में आग लग गई है. घटना संताल परगना के साहिबगंज जिले की है. साहिबगंज शहर के चौक बाजार स्थित एसबीआई के मेन ब्रांच में शनिवार की शाम को आग लग गई. शाम को 5:45 बजे बैंक की तीसरी मंजिल पर लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

एसबीआई के आसपास 300 मीटर इलाके में भर गया धुआं

देखते ही देखते आग की लपटें बाहर तक आने लगीं. आग लगने के कुछ ही देर के भीतर करीब 300 मीटर के दायरे में पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन अग्निशमन पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. करीब 45 मिनट के बाद दमकल के वाहन वहां पहुंचे और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए.

सूचना मिलते ही बैंक पहुंचे थाना प्रभारी

सूचना मिलते ही साहिबगंज के शहर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पहुंचे. आग लगने की खबर मिलते ही निचले तल्ले पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बारी-बारी से हथियार व अन्य सामान को वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया.

आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया

करीब आधे घंटे बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया. आग लगने से कितने का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. जिस कमरे में आग लगी है, उसमें लोन डिपार्टमेंट से जुड़े कागजात रखे जाते हैं. उसी में फील्ड ऑफिसर के कार्यालय भी हैं.

स्थानीय लोगों ने शुरू किया आग बुझाने का प्रयास

मौके पर मौजूद भगवती तंबाखू वाला, विकास गुप्ता, काली दास पाठक, गोपाल चोखानी, शौरब कुमार, सहित कई लोगों ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले अपने स्तर से ही आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे. अग्निशमन विभाग की गाड़ी काफी देर से पहुंची.

शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका

आग लगने के कारणों के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा, लेकिन अधिकारियों का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बैंक में आग लगी होगी. स्टेट बैंक में आग लगने की सूचना मिलने पर एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

Also Read

त्योहारी सीजन में रेलवे ने दी संताल परगना को सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और निशिकांत दुबे ने दिखाई हरी झंडी

मातम में बदला उत्सव का माहौल, दुर्गा पूजा में नानी घर आए 2 सगे भाई तालाब में डूबे

आज से अगरतला-आनंद बिहार तेजस राजधानी का साहिबगंज में होगा ठहराव

दो दर्जन महिलाओं ने ग्रुप लोन पास करने के एवज में 5.36 लाख रुपये नजराना लेने का लगाया आरोप

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola