मातम में बदला उत्सव का माहौल, दुर्गा पूजा में नानी घर आए 2 सगे भाई तालाब में डूबे

अनुमंडलीय अस्पताल में पंचनामा करती पुलिस. फोटो : प्रभात खबर
Sahibganj News: बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैती निवासी रामानंद यादव के पुत्र शिव यादव (17) और अजीत यादव (14) दुर्गा पूजा में नानी के घर कोठीबगीचा घूमने आए थे.
Jharkhand News|Sahibganj News|राजमहल (साहिबगंज), मनोज यादव : झारखंड के साहिबगंज जिले में उत्सव का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक ही परिवार के 2 लड़के तालाब में डूब गए. देखते ही देखते दुर्गा पूजा की खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया.
कोठीबगीचा गांव में में हुआ दर्दनाक हादसा
घटना साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के कोठीबगीचा गांव की है. गांव में तालाब में नहाने के क्रम में 2 किशोर की डूबने से मौत हो गई. बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैती निवासी रामानंद यादव के पुत्र शिव यादव (17) और अजीत यादव (14) दुर्गा पूजा में नानी के घर कोठीबगीचा घूमने आए थे.
2 बजे से शुरू हुई किशोरों की तलाश
शुक्रवार को घर के बगल में एक तलाब मे गांव के कुछ बच्चों के साथ दोनों स्नान कर रहे थे. अचानक दोनों लापता हो गए. काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने दोपहर 2 बजे से दोनों की तलाश शुरू की. काफी देर बाद पता चला की दोनों बच्चों को तालाब में स्नान करते देखा गया था.

पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए बुलाया गोताखोर
इसके बाद लोगों ने गांव के तालाब में उनकी खोजबीन शुरू की. एक किशोर अचेत अवस्था में तालाब में मिला. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने गोताखोर को बुलाया और दूसरे किशोर की तलाश शुरू की. कुछ देर बाद दूसरा किशोर भी तालाब में ही अचेत अवस्था में मिला.
पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा एवं राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर मौके पर पहुंचे. दोनों किशोरों और उनके परिजनों को अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल पहुंचे. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया.
गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि मृत दोनों सगे भाइयों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद दोनों किशोरों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं. उधर, गांव में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने आए दोनों भाई की मौत के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
Also Read
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




