जेइ खराब चापाकलों को जल्द दुरुस्त करायें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
जेइ खराब चापाकलों को जल्द दुरुस्त करायें : बीडीओ

प्रखंड मुख्यालय सभागार कक्ष में मंगलवार को बीडीओ सन्नी कुमार दास की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. इसमें 15वें वित्त, पीएचइडी, बाल विकास परियोजना, मनरेगा, पीएम आवास, जेएसएलपीएस के कर्मी शामिल हुए.

विज्ञापन

हर पंचायत में चार-चार खेल मैदान के समतलीकरण कराने का निर्देश प्रतिनिधि, बरहरवा प्रखंड मुख्यालय सभागार कक्ष में मंगलवार को बीडीओ सन्नी कुमार दास की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. इसमें 15वें वित्त, पीएचइडी, बाल विकास परियोजना, मनरेगा, पीएम आवास, जेएसएलपीएस के कर्मी शामिल हुए. बैठक की शुरुआत में प्रखंड के विभिन्न गांवों में गर्मी के दिनों में पेयजल उपलब्ध कराने की चर्चा हुई. बीडीओ ने पीएचइडी के जेइ उमेश मंडल को प्रखंड के सभी गांवों में खराब चापाकलों को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया. कहा कि यदि किसी पंचायत में चापानल पाइप खराब है, तो उसे ठीक करवाने में पंचायत सचिव सहयोग करेंगे. पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक को अबुआ आवास के लाभुकों को थर्ड पेमेंट किये जाने के बाद जिओ टैग करते हुए योजना को बंद करने, पीएम आवास 2.0 का सर्वे जल्द पूरा करवाने को कहा. बागवानी योजना को तीन मई तक स्वीकृत करते हुए गड्ढा करने, मनरेगा की पुरानी योजनाओं को पूर्ण कराते हुए बंद करने, हर पंचायत में चार-चार खेल मैदान का समतलीकरण कर उपयोगी बनाने, जेएसएलपीएस के बीपीएम फैज आलम को भी संयुक्त रूप बागवानी योजना की जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीआरओ अरुण कुमार साहा, बीपीओ जेनी विभा किस्कू, विजय कुमार, चंदन सरकार, जेइ महेश उरांव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola