ePaper

समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम है जनता दरबार: विधायक

Updated at : 07 Oct 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम है जनता दरबार: विधायक

बोरियो प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बोरियो में जनता दरबार सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि, बोरियो. बोरियो प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को जनता दरबार सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बोरियो विधानसभा विधायक धनंजय सोरेन मुख्य अतिथि थे. विधायक धनंजय सोरेन, अपर समाहर्ता गौतम भगत, झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेम्ब्रम, और केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विधायक धनंजय सोरेन ने अपने संबोधन में जनता दरबार के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका लक्ष्य जनता की समस्याओं से सीधे अवगत होकर उनका समय पर समाधान करना है. अपर समाहर्ता गौतम भगत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को उनसे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत चयनित 10 लाभुकों को आवास संबंधी दस्तावेज, पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र, और नव चयनित सेविका एवं सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. मनरेगा के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, और जेएसएलपीएस के तहत आजीविका सखी मंडल को 28 लाख का चेक वितरित किया गया. कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों ने योजनाओं और समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए. जनता दरबार में लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिसके बाद अधिकारियों ने उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव, प्रखंड प्रमुख शांति बास्की, जिला परिषद सदस्य रंजो देवी, झामुमो जिला सचिव संगीता हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, प्रखंड सचिव गफ्फार अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष मंडल मरांडी, प्रखंड कोषाध्यक्ष निताय मंडल, झामुमो नेता मो एजाज अंसारी, अर्जुन रजक, शकील अहमद, मानवेल हांसदा, फरहाद अंसारी, रमेश हांसदा, मिठ्ठू कुमार दत्ता, सुरेश मरांडी, नीरज, मरांग मरांडी मंजूर, आलम सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola