आंधी-तूफान. पेड़ गिरने और तार टूटने से घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति, 15 घंटे बाद दो फीडरों में हुई बहाल

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 26 May 2026 5:56 PM

विज्ञापन

साहिबगंज में तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। कई इलाकों में पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। बिजली आपूर्ति 15 घंटे तक बंद रही, जिससे पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई और लोगों को पीने के पानी व मोबाइल चार्जिंग में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बिजली विभाग ने बड़े स्तर पर मरम्मत और पेड़ हटाने का काम तुरंत शुरू किया। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई, जिससे लोगों में असंतोष भी देखा गया।

विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश से साहिबगंज में जनजीवन अस्त-व्यस्त जलापूर्ति प्रभावित होने से लोगों को पीने के पानी तक की परेशानी तूफान के बाद सड़क से पेड़ हटाने और मरम्मत में जुटा बिजली विभाग प्रतिनिधि, साहिबगंज साहिबगंज शहर सहित आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज हवा और बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई. रातभर लोग उमस और गर्मी के बीच बिना बिजली के परेशान रहे. कई इलाकों में सड़क पर गिरे पेड़ तूफान के कारण शहर के गुल्लीभटठा, पश्चिम रेलवे फाटक के सामने, सेंट्रल स्कूल के सामने, जिरवाबाडी, स्टेडियम रोड, पचगढ़, बेतोना और जयंतीग्राम समेत कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए. इससे आवागमन प्रभावित रहा और कई मार्गों पर यातायात बाधित हो गया. 15 घंटे तक बाधित रही बिजली मिली जानकारी के अनुसार रात 11:30 बजे से बाधित बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह 10 बजे तक अधिकांश क्षेत्रों में ठप रही. करीब 15 घंटे बाद दो फीडरों में बिजली बहाल की जा सकी, जबकि शहर के कई इलाकों में देर शाम तक भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पानी संकट और मोबाइल चार्जिंग की समस्या बिजली बाधित होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई. लोगों को पीने के पानी, नहाने और शौच जैसी दैनिक जरूरतों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. कई मोहल्लों में मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो सके. पानी टंकी और मोटर नहीं चलने से घरों में जल संकट जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. युद्धस्तर पर चला बहाली कार्य तूफान के बाद बिजली विभाग ने युद्धस्तर पर बहाली कार्य शुरू किया. विभाग की टीम पहले सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने में जुटी रही, ताकि यातायात सामान्य हो सके. इसके बाद क्षतिग्रस्त बिजली तारों और पोलों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया गया. बिजली विभाग ने क्या कहा विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नील गगन ने बताया कि आंधी-तूफान काफी तेज था, जिसके कारण शहर के कई हिस्सों में बड़े-बड़े वृक्ष गिर गए और कई जगह बिजली के तार टूटकर गिर पड़े. उन्होंने कहा कि विभाग की टीम दिनभर मरम्मत कार्य में लगी रही और चरणबद्ध तरीके से बिजली बहाल करने का प्रयास किया गया. हालांकि देर शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई.

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola