राज्य से आयी एसआरएम टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Updated at : 07 Mar 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य से आयी एसआरएम टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

विज्ञापन

साहिबगंज. राज्य से आयी एसआरएम की नौ सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जतायी. इसके अलावा उन्होंने सदर अस्पताल की साफ-सफाई को देखकर नाराजगी जताते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द से जल्द व्यवस्था को अपडेट करने का सख्त निर्देश दिया. दरअसल एसआरएम की नौ सदस्यीय टीम विरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर अस्पताल पहुंची. वहां टीम ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक, दवा केंद्र, जांच घर, ओटी रूम, ओपीडी, इमरजेंसी सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही टीम ने सदर अस्पताल की साफ-सफाई को देखकर नाराजगी जतायी. सभी स्वास्थ्य कर्मियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में टीम ने निरीक्षण किया था. उसी व्यवस्था को देखने के लिए बरहरवा, बरहेट, बोरियो, मंंडरो का निरीक्षण किया गया है. सभी में अनियिमतता पायी गयी है. इसे जल्द अपडेट करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर दामोदर कुमार, सुनील कुमार, नवल किशोर यादव, रंजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola