राजकीय माघी मेले की तैयारी को लेकर एसडीओ ने की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
राजकीय माघी मेले की तैयारी को लेकर एसडीओ ने की चर्चा

आवश्यकता पड़ने पर आगे भी बैठकें होंगी.

विज्ञापन

राजमहल

अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को राजकीय माघी पूर्णिमा मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने की. विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू समेत राजमहल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं से मेला की तैयारी व आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. मेले को भव्य और सुरक्षित रूप से आयोजित करने पर विशेष चर्चा हुई. विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठंड अधिक है, ऐसे में गंगा स्नान के लिए आने वाले आदिवासी श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए. श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए वाटरप्रूफ पंडाल, अलाव की व्यवस्था, कपड़े बदलने के लिए मोटे कपड़े से बने चेंजिंग रूम, गंगा तट पर पर्याप्त शौचालय, स्वच्छ पेयजल व सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की आवश्यकता बतायी. अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने बताया कि पूर्व में तय सूची के अनुसार मेले की तैयारी की जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर आगे भी बैठकें होंगी. उन्होंने कहा कि पीएचइडी विभाग द्वारा गंगा किनारे लगभग 350 शौचालयों का निर्माण तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था की जायेगी. मुख्य अतिथि का चयन जिला स्तर की बैठक में तय होगा. मौके पर नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी समेत कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola