ePaper

पहाड़ी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल क्राइम कंट्रोल का दिया संदेश

Updated at : 29 May 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल क्राइम कंट्रोल का दिया संदेश

मानव तस्करी संगीन अपराध है

विज्ञापन

बरहेट. क्षेत्र में अपराध की रोकथाम को लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें बरहेट पुलिस के द्वारा मोटरसाइकिल समूह बनाकर पहाड़ी इलाके के उदाली, बड़ा उदाली सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. पहाड़ी जनजातीय समुदाय के लोगों से अपील कि किसी प्रकार की संदिग्ध की सूचना मिले तो अविलंब थाने को सूचित करें. थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आये दिनों पहाड़ी क्षेत्र के बच्चे, बच्चियों को मजदूरी या काम दिलाने के प्रलोभन देकर मानव तस्करी किया जा रहा है. मानव तस्करी संगीन अपराध है. इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के अपराधी अड्डा बनाकर सारी गतिविधि तैयार करते हैं. मौके पर एएसआइ जमील अख्तर, महानंद ओझा, बीरेंद्र सोरेन, अशोक सिंह, धनंजय मंडल, रघुवीर राम सहित अन्य पुलिस बल शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola