ePaper

नगरपालिका चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारियों काे प्रशिक्षण

Updated at : 22 Jan 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
नगरपालिका चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारियों काे प्रशिक्षण

चुनौतियों से निपटने के लिए मार्गदर्शन

विज्ञापन

साहिबगंज

आगामी नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक महत्वपूर्ण चरण पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसमें नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की जांच, अभ्यर्थिता वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन, आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन, मतदान की पूर्व तैयारी, मतदान दिवस की कार्यवाही, मतगणना प्रक्रिया तथा परिणाम घोषणा से संबंधित सभी तकनीकी एवं कानूनी प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी दी गयी. साथ ही, बैलेट बाॅक्स के सुचारू उपयोग, चुनाव व्यय लेखा-जोखा, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, कानून-व्यवस्था संधारण, शिकायत निवारण तंत्र तथा सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष बल दिया गया. प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान किया गया. व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया. यह भी स्पष्ट किया गया कि लोकतंत्र की मजबूती एवं मतदाताओं के विश्वास को बनाए रखने हेतु सभी पदाधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें. प्रशिक्षण में नगर परिषद साहिबगंज, नगर पंचायत राजमहल एवं बरहरवा के निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola