sahibganj: शिव महापुराण कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Updated at : 18 Feb 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj: शिव महापुराण कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

sahibganj: शिव महापुराण कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन

साहिबगंज. साहिबगंज के पुरानी साहिबगंज ओझा टोली गंगेश्वर नाथ धाम घाट में मंगलवार को शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है. संत धनंजय वैष्णव महाराज के स्वर में शिव महापुराण की कथा कही जायेगी. उसी अवलोक में मंगलवार को ओझा टोली गंगा घाट से भव्य 501 कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा गंगा घाट से निकल कर बायसी स्थान आयी औऱ लौटते समय गैस गोदाम होते हुए गंगेश्वर धाम घाट पहुंची. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं औऱ आम लोगों के लिए ओझा टोली के ग्रामीणों द्वारा शरबत व पानी पिलाकर उनका अभिनंदन किया गया. कथा 26 तारीख तक हर दिन संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक की जायेगी. इस मौके पर कथावाचक धनंजय वैष्णव, महेंद्र नाथ ओझा, त्रिलोकी नाथ ओझा, देवकुमार ओझा, कौशल किशोर ओझा, राजीव ओझा, राजेश ओझा, निर्भय ओझा, प्रेमप्रकाश ओझा, सन्नी चौधरी, लालजी यादव व अन्य ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola