अज्ञात ट्रेन से कटकर गोड्डा के युवक की मौत, यूडी केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

अज्ञात ट्रेन से कटकर गोड्डा के युवक की मौत, यूडी केस दर्ज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज: साहिबगंज रेल थाना क्षेत्र के करमपुरा टो रेलवे स्टेशन के रेलवे पोल संख्या 209/9 और 210/0 के बीच सोमवार को किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. रेल थाना पुलिस को सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक युवक गोड्डा जिला के मेहरमा थाना क्षेत्र के रहने वाले तल्लु मरांडी का पुत्र सनौत मरांडी (24) था. मृतक के पिता तल्लु मरांडी ने बताया कि वह 27 अप्रैल 2025 को किसी काम के सिलसिले में रांची गया था. पांच मई को वह रांची से वनांचल एक्सप्रेस से मिर्जाचौकी लौट रहा था. पिता ने बताया कि जब वह रांची से ट्रेन में चढ़ा था, तो उससे बात हुई थी. जब अगले दिन छह मई को वनांचल एक्सप्रेस मिर्जाचौकी स्टेशन से गुजर गई और पुत्र के नंबर पर कॉल किया गया, तो किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाकर घटना की जानकारी दी. घटनास्थल पर पहुंचने पर पिता ने शव की शिनाख्त की. मृतक दो भाइयों में बड़ा था और मजदूरी का कार्य करता था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. रेल थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola