गायत्री परिवार चार मई को करेगा गंगा घाटों की सफाई

Updated:
विज्ञापन
गायत्री परिवार चार मई को करेगा गंगा घाटों की सफाई

गंगा घाटों की सफाई को लेकर मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ में विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

साहिबगंज. अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निर्मल गंगा जन अभियान के तहत गंगा सप्तमी पर 4 मई को जलाशय घाटों की सफाई का अभियान चलाया जायेगा. इसी क्रम में साहिबगंज के गंगा घाटों की सफाई को लेकर मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ में विचार-विमर्श किया गया. उप जोन समन्वयक श्यामनंदन सिंह ने बताया कि साहिबगंज के गायत्री परिवार के परिजन स्थानीय धार्मिक संस्थाओं के लोगों से सहयोग लेकर 4 मई रविवार को गंगा घाट में सफाई अभियान चलाएंगे. गंगा सप्तमी के अवसर पर गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती का कार्यक्रम भी किया जाएगा. बताया गया कि निर्मल गंगा जन अभियान के तहत गंगा एवं अन्य जलाशयों की सफाई हेतु जन जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा. लोगों को जल संचयन को लेकर भी जागरूक किया जायेगा. बैठक में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजीत कुमार चौधरी, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक हरिहर प्रसाद मंडल, सत्यदेव प्रसाद सिंह, ओमकार नाथ मिश्रा, कमलकांत मंडल, शिवशंकर निराला, निभा देवी, करुणामयी भारती, अनू गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola