डायरिया की चपेट में आए एक ही परिवार के पांच सदस्य

Updated:
विज्ञापन
डायरिया की चपेट में आए एक ही परिवार के पांच सदस्य

डायरिया की चपेट में आए एक ही परिवार के पांच सदस्य

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोरियो. प्रखण्ड के पुआल पंचायत अंतर्गत मठियो बेडो गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य डायरिया से पीड़ित हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार मैसी पहाड़िन (45), मड़ैया पहाड़िन (20), बुदन पहाड़िन (10), मंगली पहाड़िन (45) एवं बबलू पहाड़िया (18) को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. सभी की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साकेत सानू के नेतृत्व में उनका उपचार शुरू कर दिया गया है. मैसी पहाड़िन ने बताया कि उन्होंने घर में पालक का साग खाया था, जिसके कुछ देर बाद सभी लोगों को दस्त की शिकायत होने लगी. आशंका जताई जा रही है कि भोजन या पीने के पानी के माध्यम से संक्रमण फैला है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है. लोग गांव में स्थापित जल टंकी का पानी पीने को मजबूर हैं, जिसकी स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं. इससे पूर्व, सोमवार को खैरवा पंचायत के केशवाटोला गांव की एक महिला, गांगी पहाड़िन (59), भी डायरिया की चपेट में आ गयी थीं. हालांकि, समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ और वह स्वस्थ हो गयीं. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की जा रही है कि गांव में स्वच्छ जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि इस प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola