महिला मरीज के बेटे ने किया हंगामा, अस्पताल की खिड़की का तोड़ा शीश

महिला मरीज के बेटे ने किया हंगामा, अस्पताल की खिड़की का तोड़ा शीश
नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज साहिबगंज सदर अस्पताल में रविवार शाम एक महिला मरीज के बेटे ने जमकर हंगामा किया. अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजन और स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे शांत कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन युवक लगातार हंगामा करता रहा. इस दौरान उसने अस्पताल के ऊपरी तल्ले के बरामदे की खिड़की पर लगे स्लाइडर गेट का शीशा तोड़ दिया. शीशा टूटने की आवाज सुनकर अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों के परिजन और कर्मचारी भी आक्रोशित हो गए और हंगामा होने लगा. माहौल बिगड़ता देख युवक अपनी मां को लेकर अस्पताल से फरार हो गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला की पहचान सकरोगढ़ निवासी मंटू साह की 45 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. अन्य भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि युवक अपनी मां के बेड पर आया और उससे बहस करने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह नशे की हालत में था. बिना डिस्चार्ज कराए ही वह अपनी मां को जबरदस्ती अस्पताल से ले गया. इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने युवक की पहचान कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










