समेकित कृषि संकुल प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को मिली नयी दिशा

Updated at : 25 Feb 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
समेकित कृषि संकुल प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को मिली नयी दिशा

समेकित कृषि संकुल प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को मिली नयी दिशा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा नगर के खेतोरी पाड़ा स्थित रिसौड़ संकुल कार्यालय में मंगलवार को समेकित कृषि संकुल उन्मुखीकरण सह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान लाभुक किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मतीन तारिक, जिला आजीविका प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार और बीपीएम फैज आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस मतीन तारिक ने बताया कि बरहरवा प्रखंड में कुल दो समेकित कृषि संकुल का गठन किया गया है. इसके तहत चयनित किसानों को तीन से चार आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाएगा. प्रत्येक समेकित कृषि संकुल में 250 से 300 किसानों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे उनकी वार्षिक आय 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक बढ़ाई जा सके. यह परियोजना कुल 36 माह तक संचालित होगी. इस योजना के अंतर्गत आजीविका सेवा केंद्र की स्थापना भी की जाएगी, जहां किसानों को समेकित कृषि सेक्टर के सफल मॉडल अपनाने में मदद मिलेगी. विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने इस योजना को गांव-गांव तक सुचारू रूप से लागू करने और किसानों को इससे जोड़ने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने चयनित गांवों में बैठक कर योग्य लाभुकों के चयन की आवश्यकता पर भी बल दिया. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास ने इस योजना के माध्यम से खेती-बाड़ी और पशुपालन से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बरहरवा फैज आलम ने किया. मौके पर जिला आजीविका प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, मनोज घोष, छोटे लाल, बीएपी पवन कुमार, सामुदायिक समन्यवक दाऊद टुडू, पीआरपी रुंजेला खातून, बीआरपी रहीम विश्वास के अलावे रिसोड़ संकुल संगठन के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola