ईद से पहले फ्लाइट टिकट के दाम आसमान पर, दिल्ली, मुंबई से बिहार आने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Flight Ticket Price: ईद से पहले घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई है. हवाई टिकट के बढ़े दाम ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है. दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से दरभंगा आने वाली फ्लाइट के किराये सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा हो गए हैं, जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

विज्ञापन

Flight Ticket Price: ईद नजदीक आते ही बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों से अपने घर लौट रहे हैं. लेकिन इस बार हवाई सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. दरअसल इन दिनों घरेलू उड़ानों के किराये में भारी बढ़ोतरी हो गई है. इसका असर सीधे उन यात्रियों पर पड़ रहा है जो त्योहार मनाने के लिए घर लौटना चाहते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुंबई से दरभंगा की फ्लाइट सबसे महंगी

मुंबई से दरभंगा आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा किराया देना पड़ रहा है. 17 से 25 मार्च के बीच Akasa Air की फ्लाइट में एक टिकट 6,784 रुपये से लेकर 17,142 रुपये तक मिल रहा है. वहीं IndiGo की फ्लाइट में टिकट 11,741 से 13,631 रुपये के बीच है. SpiceJet की फ्लाइट में भी एक टिकट 8,855 से 13,657 रुपये तक पहुंच गया है.

वापसी टिकट भी सस्ता नहीं

मुंबई से वापसी के लिए भी यात्रियों को अच्छी-खासी रकम खर्च करनी पड़ रही है. अकाशा एयर में वापसी टिकट 5,000 से 10,080 रुपये तक मिल रहा है. वहीं स्पाइसजेट और इंडिगो की फ्लाइट में एक टिकट 6 से 7 हजार रुपये के बीच मिल रहा है.

दिल्ली से दरभंगा आने में भी बढ़ा खर्च

दिल्ली से दरभंगा आने वाले यात्रियों को भी ज्यादा किराया देना पड़ रहा है. अकाशा एयर की फ्लाइट में टिकट 8 से 10 हजार रुपये के बीच मिल रहा है. इंडिगो में टिकट 8,919 से 10,809 रुपये तक पहुंच गया है. जबकि स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक टिकट करीब 5,727 रुपये में मिल रहा है.

हैदराबाद से आने वाले यात्रियों पर ज्यादा बोझ

हैदराबाद से दरभंगा आने वाले यात्रियों को और ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है. IndiGo की फ्लाइट में एक टिकट 12,697 से 13,642 रुपये तक मिल रहा है. हालांकि वापसी में यही टिकट 4 से 8 हजार रुपये के बीच मिल रहा है. यानी आने के मुकाबले जाने में करीब 5 हजार रुपये तक का फर्क है.

कोलकाता रूट पर फ्लाइट की कमी

ईद के आसपास दरभंगा और कोलकाता के बीच कई दिनों में सीधी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है. इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है. ऐसे में कोलकाता से आने वाले लोगों को कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ रही है. इससे सफर लंबा हो रहा है और टिकट का खर्च भी बढ़ रहा है.

यात्रियों में बढ़ी मायूसी

त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को इस बार ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है. महंगे टिकट और कम फ्लाइट की वजह से कई लोग परेशान दिख रहे हैं. लोगों का कहना है कि ईद जैसे त्योहार पर फ्लाइट किराया इतना ज्यादा होना उनके लिए मुश्किल पैदा कर रहा है.

Also Read: राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका, जानिए कौन चार विधायक वोट देने नहीं पहुंचे, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन