Sahibganj: राजमहल-साहिबगंज मेन रोड पर बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 14 Feb 2026 11:24 PM
मामले की जानकारी देते पुलिस
Sahibganj: राजमहल-साहिबगंज मेन रोड पर एक बाइक की टक्कर से सुकसेना गांव निवासी 64 साल के निताय मंडल की मौत हो गई.
शत्रुघ्न हजारी
Sahibganj: राजमहल-साहिबगंज मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के सुकसेना गांव निवासी 64 वर्षीय निताय मंडल की मसकालैया में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार निताय मंडल मासकलैया दियारा से मवेशी लाकर सड़क किनारे बांधकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान मासकलैया हाई स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े वृद्ध को तेज रफ्तार टीवीएस बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों की मदद से उन्हें आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल राजमहल लाया गया, जहां डॉ सादिक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें:
कागजों पर हो रहा धनबाद नगर निगम का ई-कचरा कलेक्शन, निस्तारण गंभीर चुनौती
देश की चुनिंदा शिव लिंगों में एक है ईचागढ़ का चतुर्मुखी शिव लिंग, लोगों की है अटूट आस्था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










