मजदूरों का हक अधिकार दिलाने के लिए संघ कटिबद्ध : राजकुमार

Updated:
विज्ञापन
मजदूरों का हक अधिकार दिलाने के लिए संघ कटिबद्ध : राजकुमार

संघ की मजबूती और विस्तार पर चर्चा

विज्ञापन

साहिबगंज झारखंड इंग्लिश मीडियम स्कूल कोदरजन्ना में रविवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक ) का प्रखंड स्तरीय बैठक संगठनात्मक मजबूती के लिए मोहम्मद क्यूम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित संघ के महामंत्री राजकुमार यादव द्वारा संघ की मजबूती और विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा गया कि संघ और संघ में योगदान देने वाले प्रति व्यक्ति मजदूरों का हक अधिकार दिलाने के लिए कटिबद्ध है. साहिबगंज प्रखंड के महामंत्री मुअज्जम अली की सराहना करते हुए कहा कि इनकी अगुआई में छह पंचायतों में समिति का गठन किया जा चुका है, बाकि बचे पंचायत में 15 जून तक गठन कर लिये जाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव, शेख सबीर हसन, मोहम्मद कबीर हुसैन, मो आलीम, मनोज सोरेन, प्रीतम कुमार, शत्रुघन यादव, मो तनवीर हसन आदि समिति सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola