आकांक्षी प्रखंड के इंडिकेटर्स को शत-प्रतिशत करें पूरा : डीडीओ

Updated:
विज्ञापन
आकांक्षी प्रखंड के इंडिकेटर्स को शत-प्रतिशत करें पूरा : डीडीओ

आकांक्षी प्रखंड के विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

मासिक समीक्षा बैठक में एनडीसी स्क्रीनिंग व एएनसी रजिस्ट्रेशन का मिला लक्ष्य प्रतिनिधि, मंडरो प्रखंड सभागार में जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार की अध्यक्षता में बीडीओ मेघनाथ उरांव की उपस्थिति में मंगलवार को आकांक्षी प्रखंड के विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक हुई. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, पशुपालन, जेएसएलपीएस एवं पिरामल फाउंडेशन के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे. स्वास्थ्य विभाग के सात इंडिकेटर पर चर्चा की गयी, जिसमें एनसीडी स्क्रीनिंग एवं एएनसी रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य दिया गया. अन्य विभाग आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जेएसएलपीएस, पशुपालन की समीक्षा भी गहनतापूर्वक की गयी. बैठक में सभी इंडिकेटर को हंड्रेड प्रतिशत प्राप्त करने हेतु दिशानिर्देश देते हुए सभी विभाग को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया. मौके पर आकांक्षी प्रखंड फेलो मनीष कुमार, पशु चिकित्सा प्राधिकारी डॉ संतोष कुमार, जेएसएलपीएस के बीपीएम ब्रह्मानंद महतो, सीएचओ रवि कुमार जाटव, खुशबू रानी के अलावा ऋत्विक आनंद, ओम कुमार झा, शुभम कुमार सहित विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola