बालक मध्य विद्यालय में बच्चों ने लगाये 10 पौधे
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 16 Sep 2025 5:50 PM
‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्वयंसेविका प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में 10 पेड़ लगाये गये.
प्रतिनिधि, बरहरवा नगर क्षेत्र के बालक मध्य विद्यालय बरहरवा में मंगलवार को युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के “मेरा युवा भारत” अभियान के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्वयंसेविका प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में 10 पेड़ लगाये गये. प्रधानाध्यापिका सुलोचना मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. विद्यार्थियों ने अमरूद और अशोक के पेड़ लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली. प्रधानाध्यापिका ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अनमोल हैं, क्योंकि ये ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ फल, फूल और औषधि भी देते हैं. उन्होंने सभी को हर वर्ष कम से कम एक पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा करने की अपील की. स्वयंसेविका प्रियंका कुमारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और देश को हरा-भरा बनाना है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. मौके पर शिक्षिका उमा भारती, सुषमा कुमारी, शिक्षक विवेक गुप्ता, बीरेंद्र रजक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










