ब्रह्मकुमारी दीदियों ने खेली फूलों की अलौकिक होली

Updated at : 09 Mar 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी दीदियों ने खेली फूलों की अलौकिक होली

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि ने मनाया होली मिलन समारोह,

विज्ञापन

साहिबगंज. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मछुआ सोसाइटी हॉल में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार के अलावा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर एसआरआई रिजवी, राजमहल कॉलेज प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह, डॉ विजय कुमार, शकुंतला सहाय, डॉ रंजन, डॉ अशोक ठाकुर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम तिवारी, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल आदि मौजूद थे. समारोह में भागवत पुराण में वर्णित भक्त प्रह्लाद का नाट्य मंचन किया गया. धनबाद के कलाकारों ने होलिका दहन के रहस्य को नाटक के माध्यम से बताया. सेवा केंद्र प्रभारी अनु दीदी ने कहा कि अलौकिक होली खेलने का मतलब है. अपनी बुराइयों की होलिका जला कर एक दूसरे को परमात्मा के संग का रंग लगाना जिससे पूरी मानव जाति का कल्याण हो जाये. स्थूल रंग और गुलाल के बजाय फूलों की होली खेली गयी. मंच संचालन प्रेरक वक्ता मनीषा मंजरी ने किया. अंत में भोग वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola