शांतिपूर्ण तरीके से मनायें सरस्वती पूजा : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण तरीके से मनायें सरस्वती पूजा : बीडीओ

थाना परिसर में बीडीओ–सीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक, पुलिस रहेगी सतर्क

विज्ञापन

उधवा

आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बुधवार को राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने की. बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया. इस अवसर पर राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने की अपील की. वहीं बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने कहा कि पूजा के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. उन्होंने भी सभी लोगों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से सरस्वती पूजा मनाने का आग्रह किया. बैठक में एएसआइ उमेश तिवारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान, प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, सकल हेंब्रम, जहांगीर अली, वाहिदुल इस्लाम, मदन मंडल, निमाई मंडल, सुनील प्रमाणिक, धर्मराज मंडल, आबेदीन शेख सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. प्रशासन एवं शांति समिति के सदस्यों ने आपसी समन्वय से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola