ePaper

हत्याकांड को लेकर चैंबर सदस्यों के साथ डीसी व एसपी ने की बैठक

Updated at : 05 May 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

सुरक्षा का दिया भरोसा

विज्ञापन

साहिबगंज. ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज साहिबगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स साहिबगंज की बैठक डीसी व एसपी के साथ संयुक्त रूप से डीसी कार्यालय में सोमवार को हुई. इसमें आठ मांगों का पत्र डीसी व एसपी दिया गया. प्रतिलिपि परेश गट्टानी अध्यक्ष, फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची को भी भेजा गया. साहिबगंज में आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है. रविवार को कॉलेज रोड में शाम को दुकान में घुसकर व्यापारी को गोली मारने की घटना से कारोबारी दहशत में हैं. मांग की गयी कि अपराधियों को पकड़ कर सजा दिलवाया जाये शहर में दुकानों, व्यापारिक संस्थानों, बैंकों, स्कूलों तथा शहर में नियमित रूप से पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए. साइबर अपराध की घटनाओं की शिकायत थाने में करने पर बहुत ज्यादा लाभ नहीं मिल पाता है. साहिबगंज में साइबर अपराध पुलिस स्टेशन का निर्माण भी जल्द होना चाहिए. साहिबगंज शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुस्त है. शहर में ट्रांसपोर्टेशन के नियमों को ताक पर रखकर अत्यधिक स्पीड में तथा लाइसेंस के अभाव में वाहनों का परिचालन होता है. मोटरसाइकिल पर तीन सवारों को बैठाकर नाबालिगों के द्वारा अत्यधिक स्पीड से चलना तथा नाबालिगों के द्वारा शहर में टोटो का परिचालन हो रहा है, जिससे दुर्घटना व जाम की स्थिति अनावश्यक रूप से बनी रहती है. इस पर अंकुश लगाना भी अति आवश्यक है. चेंबर के साथ पुलिस पदाधिकारियों की बैठक समय-समय पर होती रहनी चाहिए. व्यापारियों की कठिनाइयों का समाधान हो सके. आपसी समन्वय बना रहे. पुलिस स्टेशन का डिजिटाइजेशन होना चाहिए. ऑनलाइन शिकायतों का सम्मान भी ऑफलाइन की तरह ही होना चाहिए. शिकायत की प्राप्ति भी तत्काल मिलने की व्यवस्था हनी चाहिए. शहर की सड़कों की अवस्था भी दयनीय है एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है. बराबर छोटी-मोटी दुर्घटना एवं कभी-कभी बड़ी दुर्घटना भी होती रहती है. साहिबगंज के मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं. बरसात में जल-जमाव की स्थिति बनी रहती है. मरम्मत की मांग की गयी. इसके बाद चेंबर की बैठक सर्किट हाउस में आइजी के साथ हुई. इसमें आश्वासन मिला की अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है. जल्द ही पकड़ लिया जायेगा. आश्वासन मिला कि संजीव कुमार साहा के घर पर दो महीने के लिए बॉडीगार्ड दिया जायेगा. मौके पर ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव अंकित केजरीवाल, उपकोषाध्यक्ष राहुल जायसवाल, साचेका के अध्यक्ष चेतन भरतिया, महासचिव जयप्रकाश सिन्हा, रमेश तिवारी, नप प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola