बीएड विभाग में नए सहायक प्राध्यापक ने संभाला पदभार, पौधा देकर किया स्वागत
पौधा भेंट कर नए सहायक प्राध्यापक का स्वागत करते प्राचार्य व शिक्षक | Prabhat Khabar Network
साहिबगंज कॉलेज के बीएड विभाग में डॉ. मो. मिनारुल हसन ने सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यभार संभाला. प्राचार्य और शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया.
साहिबगंज। महाविद्यालय में मंगलवार को बीएड विभाग के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक डॉ. मो. मिनारुल हसन ने योगदान किया. प्राचार्य कार्यालय कक्ष में प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया.
डॉ. मिनारुल हसन पश्चिम बंगाल के मालदा के निवासी हैं. प्राचार्य ने उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों, कर्मियों एवं छात्रों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही. वहीं डॉ. मिनारुल हसन ने पठन-पाठन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.
मौके पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. डेविड यादव, डॉ. रविंद्र प्रसाद, डॉ. संतोष चौधरी, चंद्रशेखर प्रामाणिक, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. असदुल्लाह, हेमलता साह, अदिति सुरीन सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









