नशे को ना, जिंदगी को हां! हजारों छात्रों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

जागरुक करते ब्रह्म कुमारी दीदी के सदस्य गण | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया. हजारों छात्रों और युवाओं ने नशा छोड़ने और मोबाइल के सीमित उपयोग की प्रतिज्ञा ली.

विज्ञापन

साहिबगंज : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, साहिबगंज शाखा की संचालिका बिंदु दीदी एवं उप-संचालिका नीतू दीदी के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारीज संस्था और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से 10 करोड़ नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

जागरुक करते ब्रह्म कुमारी दीदी के सदस्य गण | Prabhat Khabar Network
जागरुक करते ब्रह्म कुमारी दीदी के सदस्य गण | Prabhat Khabar Network

हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संस्थाओं में हजारों छात्रों, शिक्षकों, युवाओं एवं महिलाओं ने स्वयं, अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली. केंद्र संचालिका बिंदु दीदी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में सभी स्कूल-कॉलेज के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग मिला.

मोबाइल की लत से बचने को सिखाया मेडिटेशन

उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच नशे के साथ-साथ मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग को लेकर भी जागरूकता जरूरी है. बच्चों को मोबाइल का सीमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा मेडिटेशन की विधि सिखाई गई.

कई शिक्षण संस्थानों में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

अभियान के तहत सेंट जेवियर स्कूल, प्रोविडेंस स्कूल, ट्रिनिटी एंजेल्स स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजस्थान इंटर विद्यालय, गर्ल्स हाई स्कूल, नगर पालिका हाई स्कूल, उच्च विद्यालय लाल बथानी महादेवगंज, उच्च विद्यालय श्रीराम चौकी महादेवगंज, पब्लिक हाई स्कूल, ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, पुरानी साहिबगंज हाई स्कूल, प्लस टू कोदरजन्ना हाई स्कूल, बांझी हाई स्कूल, उर्दू कन्या मध्य विद्यालय, कमला देवी मध्य विद्यालय, बांग्ला बालक मध्य विद्यालय एवं मारवाड़ी महिला समिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए.


विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola