सफेद स्कॉर्पियो में छिपा था नशे का काला कारोबार! बंगाल से झारखंड-बिहार तक नेटवर्क, 1 किलो 3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर धराए

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते बरहरवा एसडीपीओ जब्त ब्राउन शुगर | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज पुलिस ने रांगा गांव के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. स्कॉर्पियो और मोबाइल भी जब्त.

विज्ञापन

सोनू कुमार की रिपोर्ट साहिबगंज। साहिबगंज पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांगा थाना क्षेत्र के केसरो गांव के समीप से 1 किलो 3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद ब्राउन शुगर की कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सफेद स्कॉर्पियो और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते बरहरवा एसडीपीओ जब्त ब्राउन शुगर  जब्त वाहन | Prabhat Khabar Network
जब्त ब्राउन शुगर | Prabhat Khabar Network

सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त की रात करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि रांगा थाना क्षेत्र के केसरो गांव के पास पश्चिम बंगाल के कलियाचक और बिहार के कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया. इसमें रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव और सशस्त्र बल शामिल थे.

स्कॉर्पियो से 1.03 किलो ब्राउन शुगर बरामद

गठित टीम ने तड़के करीब चार बजे केसरो के पास एक सफेद स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन में सवार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 1 किलो 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई.

तीन अंतर्राज्यीय तस्करों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी निवासी धीरेन यादव के पुत्र अमन राज, मधेपुरा जिले के गोलपाड़ा थाना क्षेत्र के राजपुर सरसंडी निवासी अर्जुन यादव के पुत्र गुलशन कुमार तथा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक थाना क्षेत्र के बलियाडांगा सरकेश माठ निवासी शिवम मिश्रा के रूप में हुई है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते बरहरवा एसडीपीओ जब्त ब्राउन शुगर  जब्त वाहन | Prabhat Khabar Network
जब्त वाहन | Prabhat Khabar Network

कलियाचक से लाकर कई राज्यों में करते थे सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पश्चिम बंगाल के कलियाचक से ब्राउन शुगर लाकर बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचते थे. पुलिस के अनुसार, शिवम मिश्रा ने कलियाचक और बिहार से जुड़े कुछ अन्य तस्करों के नाम भी बताए हैं. इन नामों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी

बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने मंगलवार को रांगा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.

मौके पर रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, एसएसआई महेश कुमार, एसआई विजय कुमार यादव, गिरीजल सोरेन, आरक्षी पंकज कुमार झा, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
महेश कुमार ठाकुर

लेखक के बारे में

By महेश कुमार ठाकुर

महेश कुमार ठाकुर सितंबर 2017 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड से संवाददाता के रूप में कार्य करते हैं। अपराध, जनहित के मुद्दों और मुख्यमंत्री के क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों की तथ्यपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग उनकी विशेष पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola