अधिवक्ता के घर 12 लाख की चोरी में पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध युवक से पूछताछ तेज

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज में अधिवक्ता के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

विज्ञापन

साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के गुल्ली भट्ठा में अधिवक्ता ज्योति कुमारी के बंद मकान से हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. घटना का उद्भेदन करने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने गुप्तचरों को भी सक्रिय किया है.

इधर, अधिवक्ता ज्योति कुमारी भी अपने स्तर से मोहल्ले और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही हैं. इसी क्रम में सामने आए संदेह के आधार पर पुलिस ने मलिंगा नामक एक युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया है. बताया जाता है कि अधिवक्ता ने भी उक्त युवक पर चोरी में संलिप्त होने का संदेह जताया है. हालांकि, पुलिस पूछताछ और जांच के आधार पर मामले की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है.

संदिग्ध के जीजा की भी तलाश

पुलिस सूत्रों के अनुसार मलिंगा के जीजा की भी तलाश की जा रही है. बताया जाता है कि वह फिलहाल फरार है. पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर नजर रख रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि गुल्ली भट्ठा स्थित अधिवक्ता ज्योति कुमारी के बंद मकान से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 10 से 12 लाख रुपये के सामान की चोरी की थी. घटना के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट के नमूने जुटाए थे. वहीं, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ की गई थी और उसका मेमोरी कार्ड चोर अपने साथ ले गए थे.

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रही है. थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि चोरी के मामले में कांड संख्या 150/26 दर्ज की गई है. मामले में संदिग्धों से पूछताछ और छापेमारी जारी है. उन्होंने जल्द ही घटना का उद्भेदन कर आरोपितों की गिरफ्तारी की बात कही.


विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola