वीबी-जी राम जी योजना को लेकर प्रशिक्षण, ग्रामसभा से प्राथमिकता वाले कार्यों के चयन पर जोर
वीडियो ने किया समीक्षा बैठक | Prabhat Khabar Network
मंडरो प्रखंड में वीवीरामजी योजना को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई. इसमें ग्रामसभा के माध्यम से योजनाओं के चयन और मनरेगा कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया.
मंडरो। वीबी-जी राम जी के तहत मंडरो प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई. इसका शुभारंभ बीडीओ मेघनाथ उरांव, बीपीओ अभिषेक आनंद, मुखिया ललिता देवी एवं सुबोध सोरेन ने संयुक्त रूप से किया.
बीपीओ अभिषेक आनंद ने मनरेगा से वीबी-जी राम जी तक के सफर की जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान झारखंड में चिह्नित 57 प्राथमिक कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई. सभी कार्यों का पेसा एक्ट के तहत ग्रामसभा में प्राथमिकता के आधार पर चयन करने का आह्वान किया गया.
योजना क्रियान्वयन के दौरान दोनों वक्त एनएमएमएस के तहत श्रमिकों का फोटो लेने का निर्देश दिया गया. साथ ही जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के अधिक चयन और 60:40 के अनुपात का पालन करने पर भी जोर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









