18 साल की उम्र पर वोट का अधिकार, बीडीओ ने छात्रों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

मताधिकार के प्रति जागरूक करते बीडीओ अंशु कुमार पांडेय. | Prabhat Khabar Network

बरहेट के प्लस टू एसएसडी हाई स्कूल में बीडीओ अंशु कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया. लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका.

विज्ञापन

बरहेट। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू एसएसडी हाई स्कूल बरहेट में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को आगामी 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर जागरूक किया.

बीडीओ ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है, वे मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे. उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक प्रपत्र भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. सभी पात्र विद्यार्थियों को अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर मतदाता सूची में नाम अवश्य दर्ज कराना चाहिए.

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित किया. मौके पर शिक्षक देवानंद वर्मा, चंद्रा घोष, मिनी हेम्ब्रोम, शिला मुर्मू, नोडल पदाधिकारी रुकेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola