रात में टूटा ताला, सुबह बिखरा मिला सामान : किराना दुकान में 30 हजार की चोरी
दुकान में चोरी | Prabhat Khabar Network
राधानगर के श्रीधर साहेब टोला में अज्ञात चोरों ने किराना दुकान को निशाना बनाया. दुकान से नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत.
राधानगर। थाना क्षेत्र के श्रीधर साहेब टोला में अज्ञात चोरों ने सोमवार की देर रात एक किराना दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना का पता मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चला.
जानकारी के अनुसार पूर्वी प्राणपुर पंचायत के साहेब टोला निवासी हन्नान शेख अपने घर के सामने किराना दुकान चलाते हैं. मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और नकदी समेत कई सामान गायब थे.
पीड़ित के अनुसार करीब 30 हजार रुपये की चोरी हुई है. हन्नान शेख की आर्थिक स्थिति खराब है और इसी दुकान से उनके परिवार का भरण-पोषण होता है. घटना के बाद उन्होंने देर शाम राधानगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीप सिंह
दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









