आदिवासी की जमीन पर बने घरों को हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, ग्रामीणों के विरोध के आगे बैरंग लौटी

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुँचे सीओ | Prabhat Khabar Network

मंडरो के नायटोला गांव में आदिवासी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन

मंडरो। प्रखंड क्षेत्र की बड़तल्ला पंचायत स्थित नायटोला गांव में आदिवासी की जमीन पर बने घरों को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची प्रशासन की टीम को ग्रामीणों के विरोध के कारण बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा. कार्रवाई मंडरो सीओ संजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में की जा रही थी.

अतिक्रमण हटाते को सीओ | Prabhat Khabar Network
आदिवासी का जमीन अतिक्रमण मुक्त करने पहुंचे सीओ संजय कुमार शुक्ला | Prabhat Khabar Network

जानकारी के अनुसार, बड़तल्ला निवासी जंजी मुर्मू ने सीओ को आवेदन देकर अपनी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी. मंगलवार को जैसे ही सीओ का काफिला गांव पहुंचा, बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और घर खाली नहीं कराने की अपील की.

ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले 20 से 30 वर्षों से यहां घर बनाकर रह रहे हैं. जमीन के बदले उन्होंने जमीनदाता को रकम दी है, जिसके एवज में उन्हें जमीन से संबंधित दस्तावेज भी दिए गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन पर सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिला है तथा राशन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी इसी पते पर बने हैं.

ग्रामीणों ने कहा कि अगर उन्हें घर से हटाया गया तो उनके सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी और पूरा परिवार सड़क पर रहने को मजबूर हो जाएगा.

कार्रवाई के दौरान जमीनदाता की पुत्री भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के पक्ष में सीओ से घर नहीं खाली कराने की अपील की. इस दौरान उनकी जंजी मुर्मू से तीखी बहस भी हुई. दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सीओ तत्काल कार्रवाई किए बिना अपने दल के साथ वापस लौट गए.


विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola