जमीन के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट; युवक-महिला घायल, एक रेफर

Updated:
विज्ञापन

ईलाज करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

राजमहल के ग्वालबाड़ी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए. एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर किया गया है.

विज्ञापन

राजमहल : राधानगर थाना क्षेत्र के ग्वालबाड़ी मनिहारी टोला में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इस घटना में अब्दुल करीम (21), पिता मुख्तार शेख और रोजिना बीबी (24), पति अंसारुल शेख घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, जमीन के मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर से कहासुनी चल रही थी. इसी दौरान विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. मारपीट के दौरान अब्दुल करीम और रोजिना बीबी को चोटें आईं. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजनों को इसकी जानकारी दी गई.

हादसे में दो घायल, अब्दुल करीम रेफर; पुलिस जांच में जुटी

इसके बाद परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में मौजूद डॉ. सादिक अंसारी ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. अब्दुल करीम की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया. वहीं रोजिना बीबी का अस्पताल में ही उपचार किया गया.

घटना की सूचना उधवा थाना पुलिस को दी गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है.


विज्ञापन
दीप सिंह

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola