दो साल की ड्यूटी, मानदेय अब भी बाकी! गृह रक्षा जवान पहुंचे उपायुक्त के दरबार
उपयुक्त कार्यालय पहुंचे गृह रक्षा जवान | Prabhat Khabar Network
दो साल की ड्यूटी का मानदेय अटका! गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने उपायुक्त से की जल्द भुगतान की मांग .जानिए पूरा मामला.
साहिबगंज. गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान गृह रक्षा वाहिनी के जवानों द्वारा परीक्षा केंद्रों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में दी गयी ड्यूटी के बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की गयी है.
लंबे समय से लंबित है मानदेय का भुगतान
आवेदनकर्ता पंकज कुमार मंडल सहित अन्य जवानों ने बताया कि विभिन्न अवसरों पर ड्यूटी करने के बावजूद लंबे समय से मानदेय का भुगतान लंबित है. जवानों ने कहा कि बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर कई बार संबंधित स्तर पर ध्यान आकृष्ट कराया गया है.
जल्द भुगतान कराने की मांग
जवानों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपते हुए लंबित मानदेय का जल्द भुगतान कराने की मांग की है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए बकाया राशि के भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी करायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









