अफसर बने ‘निक्षय मित्र’, टीबी मरीजों को लिया गोद, पहुंचाया पोषण का सहारा

Updated:
विज्ञापन

टीबी मरीजों को गोद लेते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला बल! अफसर बने निक्षय मित्र, गोद लेकर टीबी मरीजों को दी पोषण सहायता और जीवन बचाने की प्रेरणा.

विज्ञापन

साहिबगंज. जिले में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली. जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लिया और उनके लिए पोषण सहायता उपलब्ध करायी. इस दौरान मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभाग के वरीय पदाधिकारी सोमनाथ ने कहा कि निक्षय मित्र बनें, पोषण दें, जीवन बचाएं और टीबी मुक्त भारत बनाएं. उन्होंने बताया कि साहिबगंज टाउन थाना के थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने 02 टीबी मरीजों तथा जिरवाबाड़ी थाना के थाना प्रभारी शशि सिंह ने 02 टीबी मरीजों को गोद लेकर पहले माह के लिए पोषण किट का वितरण किया.

दूसरे माह की पोषण किट भी बांटी गयी

जिला परिवहन विभाग के मोटर वाहन निरीक्षक कुमार उत्कर्ष ने अपने द्वारा गोद लिए गए 02 टीबी मरीजों को दूसरे माह की पोषण किट प्रदान की. अधिकारियों ने पोषण किट वितरण के दौरान मरीजों का उत्साहवर्धन किया और नियमित रूप से दवा लेने की अपील की.

पौष्टिक आहार और चिकित्सकीय सलाह पर जोर

अधिकारियों ने टीबी मरीजों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा चिकित्सकीय सलाह का नियमित रूप से पालन करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही उपस्थित सक्षम व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की गयी.

जनभागीदारी से मजबूत हो रहा अभियान

जिले में चल रहा टीबी मुक्त भारत अभियान जनभागीदारी के माध्यम से लगातार सशक्त हो रहा है. पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग और समाज के सक्षम लोगों की सक्रिय सहभागिता से टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. अभियान का उद्देश्य वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देना है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola