जवानों की कलाई पर बंधेगा बच्चों का प्यार, राखियों के साथ भेजा देशभक्ति का संदेश

Updated:
विज्ञापन

राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता में भाग लेते सेंट जेवियर के छात्राएं | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में डाक विभाग द्वारा 'राखी बनाओ और भेजो' प्रतियोगिता का आयोजन. बच्चों की देशभक्ति राखियां अब सेना के वीर जवानों के हाथों की शान बनेंगी.

विज्ञापन

साहिबगंज/ मंडरो. संत जेवियर्स हाई स्कूल साहिबगंज के हिंदी माध्यम में डाक विभाग द्वारा राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर-सुंदर राखियां तैयार कीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा. विद्यालय द्वारा बच्चों को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

राखियां सेना के नाम समर्पित

बच्चों द्वारा बनाई गयी सभी राखियों को भारतीय सेना के जवानों के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना से समर्पित किया गया. डाक विभाग के माध्यम से सभी राखियों की बुकिंग कराकर उन्हें भारतीय सेना को भेजने की व्यवस्था की गयी. प्रतियोगिता के उपरांत सभी राखियों को साहेबगंज कॉलेज एसओ में डाक विभाग के माध्यम से बुकिंग कराकर भारतीय सेना को भेज दिया गया.

डाक विभाग के अधिकारियों की सराहनीय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में साहेबगंज के ओवरसियर रमेश कुमार मंडल एवं मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव संतोष कुमार रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही. दोनों की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन कराया गया. संतोष कुमार रजक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, रचनात्मकता तथा भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को बढ़ावा देना रहा. विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और सभी प्रतिभागी बच्चों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola