ट्रेन का वो आखिरी सफर! घर लौटने के बजाय गांव पहुंचा युवक का शव, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

तमिलनाडु में मजदूरी की तलाश में गया युवक कोयंबटूर में ट्रेन से गिरकर मौत .

विज्ञापन

उधवा: उधवा-राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत के एक मजदूर की तमिलनाडु के कोयंबटूर में ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान अमानत दियारा निवासी निताय साहा (26 वर्ष) के रूप में हुयी है. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया.

रोजगार की तलाश में केरल निकला था निताय

मृतक के पिता भारत साहा के अनुसार, निताय मजदूरी करने के लिए बीते मंगलवार को केरल जाने के लिए घर से निकला था. परिवार को क्या पता था कि रोजगार की तलाश में निकला उनका बेटा अब कभी वापस नहीं लौटेगा.

परिजनों को मिली जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार की रात कोयंबटूर रेलवे स्टेशन के पास निताय चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. हादसा इतना गंभीर था कि निताय की मौके पर ही मौत हो गयी.

रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवायी पूरी की. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद परिजन शव को गांव लाने की तैयारी में जुट गये हैं.

परिजनों के मुताबिक, निताय का शव एंबुलेंस से अमानत दियारा स्थित पैतृक गांव लाया जा रहा है. मंगलवार तक शव के घर पहुंचने की संभावना है. निताय की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना की खबर से शोक का माहौल है.


विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola