तीसरी सोमवारी से पहले बरहेट शिवगादी पहुंचने वाले भक्तों के लिए लगा सेवा शिविर,निशुल्क भोजन और पेयजल की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर में उपस्थित भक्तगण को सेवा करते समाजसेवी | Prabhat Khabar Network

सावन की तीसरी सोमवारी पर बरहेट शिवगादी धाम में कांवरियों के लिए निशुल्क भोजन और पेयजल की व्यवस्था की गई है. यहां 50 हजार से अधिक भक्तों के आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

बरहेट : सावन की तीसरी सोमवारी से पहले रविवार को साहिबगंज जिले के बरहेट स्थित शिवगादी धाम में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. कांवरियों की सेवा के लिए जगह-जगह नि:शुल्क सेवा शिविर लगाये गये हैं. बरहेट के समाजसेवी पप्पू भगत की ओर से शिवगादी मोड़ पर कांवरियों के लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था की गयी है.

निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर में उपस्थित भक्तगण को सेवा करते समाजसेवी | Prabhat Khabar Network
निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर में उपस्थित भक्तगण को सेवा करते समाजसेवी | Prabhat Khabar Network

शिविर में हजारों कांवरियों ने ग्रहण किया नि:शुल्क भोजन

समाजसेवी पप्पू भगत ने बताया कि पिछले दोनों सोमवारी पर भी शिविर लगाया गया था, जहां हजारों कांवरियों और श्रद्धालुओं ने नि:शुल्क भोजन एवं जल ग्रहण किया. तीसरी सोमवारी पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. उन्होंने बताया कि शिविर में उनके सहयोगी, मित्र, बंधु और परिवार के सदस्य भी पहुंचकर कांवरियों की सेवा कर रहे हैं.

50 हजार से अधिक कांवरियों के पहुंचने की उम्मीद

पप्पू भगत ने बताया कि तीसरी सोमवारी पर शिवगादी धाम में 50 हजार से अधिक कांवरियों के पहुंचने की उम्मीद है. इसके मद्देनजर कमेटी के सदस्यों और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उन्होंने बताया कि इस बार अधिक भीड़ होने की संभावना है, क्योंकि बांग्ला सावन का अंतिम दिन भी है. बंगाल से भी बड़ी संख्या में कांवरिये शिवगादी धाम पहुंच रहे हैं.


विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola