बरहरवा में गूंजा बापू का संदेश,प्रखंड मुख्यालय में प्रतिमा का अनावरण

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा अनावरण के बाद मौजूद बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

बरहरवा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण. सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देगी यह प्रतिमा.

विज्ञापन

बरहरवा: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पर बरहरवा प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण प्रखंड प्रमुख सुशीला हांसदा, बीडीओ सन्नी कुमार दास, सीओ अनोज कुमार एवं कार्यकारी बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रतिमा अनावरण के बाद जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता के विचारों और उनके योगदान को याद किया।

सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देती रहेगी प्रतिमा

मौके पर बीडीओ सन्नी कुमार दास ने कहा कि महात्मा गांधी केवल देश की आजादी के नायक ही नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों के प्रतीक हैं। प्रखंड मुख्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित होना सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को गांधी जी के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करेगी।

मौके पर सीडीपीओ चित्रा यादव, सीआई जितेंद्र टुडू, बीपीओ विजय कुमार, कृषि पदाधिकारी चंदन सरकार, कमल आर्य, अशोक गुप्ता, मनोहर लाल चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
विशाल कुमार कुशवाहा

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार कुशवाहा

विशाल कुमार कुशवाहा, शिक्षा - स्नातकोत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहा हूं.जिसमें मैं शिक्षा,स्वास्थ्य,क्राइम,रोजाना की सरकारी गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े मद्दों सहित अन्य छोटे बड़े घटनाओं पर खबर बनाता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola