मालदा मंडल में ‘हर घर तिरंगा’ की धूम: जमालपुर शेड में गूंजा देशभक्ति का तराना

Updated:
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में शामिल छात्र | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत रेलवे द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम. क्विज प्रतियोगिताओं ने जगाया राष्ट्र प्रेम.

विज्ञापन

साहिबगंज। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से मंडल के विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रमों का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया. इसमें रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना व्यक्त की.

9 से 17 अगस्त तक चल रहा अभियान

‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का आयोजन 9 से 17 अगस्त तक किया जा रहा है. कार्यक्रमों के दौरान देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहरायी गयी. रेलवे परिवार के सदस्यों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

जमालपुर लोको शेड में हुई क्विज प्रतियोगिता

जमालपुर लोको शेड परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता जमालपुर के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) कृष्ण कुमार दास की निगरानी में हुई. इसमें लोको शेड के कर्मचारियों और उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को ‘ए’ से ‘एच’ तक आठ समूहों में बांटा गया था. प्रत्येक समूह में दो प्रतिभागी शामिल रहे. प्रतियोगिता में ग्रुप ‘ए’ ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं ग्रुप ‘जी’ को द्वितीय और ग्रुप ‘एफ’ को तृतीय स्थान मिला.

इसी क्रम में पूर्व रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज के विद्यार्थियों के लिए भी ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी जानकारी और जागरूकता का प्रदर्शन किया.

क्विज प्रतियोगिता में शामिल छात्र गण | Prabhat Khabar Network
क्विज प्रतियोगिता में शामिल छात्र | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के इतिहास, राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से जुड़ी जानकारी हासिल करने का अवसर मिला.



विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola