चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल छीनकर भागा युवक, तीन दिन बाद आरपीएफ के चढ़ा हत्थे

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते आरपीएफ इंस्पेटर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कामाख्या-गया एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का मोबाइल छीनने के आरोपी को आरपीएफ बरहरवा ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है.

विज्ञापन

बरहरवा. मालदा रेल मंडल के फरक्का-बरहरवा रेलखंड पर कामाख्या-गया एक्सप्रेस में यात्री से मोबाइल छीनकर फरार होने के मामले में आरपीएफ बरहरवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान बरहरवा के मोगलपाड़ा निवासी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

ट्रेन में दरवाजे के पास बैठे यात्री से छीना था मोबाइल

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को ट्रेन संख्या 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस बोनीडांगा रेलवे स्टेशन पार करने के बाद बरहरवा की ओर बढ़ रही थी. इसी दौरान जनरल कोच में दरवाजे के पास बैठे एक यात्री के हाथ से अज्ञात व्यक्ति मोबाइल छीनकर फरार हो गया. सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी.

गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

इसी क्रम में 13 अगस्त को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने साथियों के साथ रिले हट ईस्ट केबिन के पास मौजूद है. सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर इरफान अंसारी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल छीनने की बात स्वीकार की.

आरपीएफ ने आरोपी को जीआरपी को सौंपा

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने जीआरपी के सुपुर्द कर दिया. कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक लाल बहादुर माझी, कांस्टेबल अनिल कुमार साह, सतीश कुमार सहित अन्य जवान मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola