कैडर पुनर्गठन में देरी से नाराज लोको रनिंग स्टाफ ने किया धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

धरना देते ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सदस्यगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साहिबगंज में लोको रनिंग स्टाफ ने कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, रेलवे प्रशासन से वेतन स्तर सुधारने की अपील की.

विज्ञापन

साहिबगंज : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार शुक्रवार को देशभर की लोको लॉबी के समक्ष लोको रनिंग स्टाफ ने कैडर पुनर्गठन की रिपोर्ट प्रकाशित करने में हो रही देरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. इसी क्रम में साहिबगंज में भी संगठन के सदस्यों ने धरना देकर रेलवे प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं.

विज्ञापन

लेवल-10 में रखने की मांग

संगठन ने कैडर पुनर्गठन के तहत सहायक लोको पायलट को लेवल-6, लोको पायलट शंटर ग्रेड-II (50 प्रतिशत) को लेवल-6, लोको पायलट शंटर ग्रेड-I (50 प्रतिशत) को लेवल-7, लोको पायलट गुड्स को लेवल-7, लोको पायलट पैसेंजर को लेवल-8, लोको पायलट मेल/एक्सप्रेस को लेवल-9 तथा हाई स्पीड, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के लोको पायलट को लेवल-10 में रखने की मांग की.

कैडर पुनर्गठन से पदोन्नति के मिलेंगे समान अवसर

एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि लोको रनिंग स्टाफ के कर्तव्य अन्य श्रेणी के कर्मचारियों से मौलिक रूप से अलग हैं. संगठन ने कहा कि भारतीय रेलवे में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों में कार्यरत रनिंग कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए कैडर पुनर्गठन किया जाना चाहिए. इससे लोको रनिंग स्टाफ के करियर में ठहराव समाप्त होगा, पदोन्नति के समान अवसर मिलेंगे तथा कार्य के अत्यधिक तनाव के अनुरूप उचित वेतन स्तर सुनिश्चित किया जा सकेगा.

2009 में हुआ था पिछला कैडर पुनर्गठन

एसोसिएशन के अनुसार, रेलवे में पिछली बार कैडर पुनर्गठन वर्ष 2009 में हुआ था. इसके बाद 17 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन लोको रनिंग स्टाफ अब भी पुराने ढांचे के तहत कार्य कर रहा है. संगठन का कहना है कि वह लंबे समय से रेलवे बोर्ड के समक्ष कैडर पुनर्गठन की मांग उठाता रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है.

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कॉमरेड रवि रंजन ने की. इस दौरान डिविजनल सचिव रवि रंजन, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, पीके प्रभाकर, दिवाकर, रंजन कुमार, अमरजीत, राजीव रंजन सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola