शहर में प्रवेश करने वाले वाहन सावधान! बदला रूट, जानें नया रोडमैप

Updated:
विज्ञापन

AI जेनरेटेड तस्वीर.

बरहरवा में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हैं. शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

विज्ञापन

बरहरवा. 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर बरहरवा में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं. शहर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम, साफ-सफाई, रंग-रोगन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शुक्रवार को अपराह्न चार बजे पतना चौक से स्टेशन चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के कर्मी और स्थानीय लोग शामिल होंगे.

भारी वाहनों के प्रवेश पर 24 घंटे रोक

स्वतंत्रता दिवस के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए 14 अगस्त को अपराह्न दो बजे से 15 अगस्त को अपराह्न दो बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों, ट्रकों और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर में सुबह आठ बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जायेगा. इस दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेगे.

बरहरवा में स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी. इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस पर शहर में स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरुष की पहली प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है.

विवेकानंद क्रीड़ांगन में होगा मुख्य कार्यक्रम

15 अगस्त को विवेकानंद क्रीड़ांगन में नागरिक मंच की ओर से मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा. विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट और झांकी प्रस्तुत करेंगे.

कार्यक्रम को लेकर नागरिक मंच के सदस्यों द्वारा नगर पंचायत बरहरवा के सहयोग से क्रीड़ांगन में साफ-सफाई और मैदान के समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है. नागरिक मंच के अध्यक्ष भोलानाथ महतो ने बताया कि सभी तैयारियां शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली जायेगी. करीब 12 विद्यालयों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति दी है. मौके पर मिथुन मंडल, निताय सरकार, अनंत लाल भगत, संतोष झा, मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे.



विज्ञापन
विशाल कुमार कुशवाहा

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार कुशवाहा

विशाल कुमार कुशवाहा, शिक्षा - स्नातकोत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहा हूं.जिसमें मैं शिक्षा,स्वास्थ्य,क्राइम,रोजाना की सरकारी गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े मद्दों सहित अन्य छोटे बड़े घटनाओं पर खबर बनाता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola