साहिबगंज में दिनदहाड़े 15 लाख की चोरी, घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज की इकरा कॉलोनी में चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर 15 लाख के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

विज्ञापन


साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के इकरा कॉलोनी स्थित मजहर टोला में चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 13 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. सूचना मिलने के बाद जिरवाबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाये. जानकारी के अनुसार, अजहर अहसन के घर में चोरी की घटना हुई है.

फोटो नं 14 एसबीजी   22,23   हैकैप्सन - शुक्रवार को घरबिखरा समान | Prabhat Khabar Network
घर में बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network

पीछे के रास्ते से घर में घुसे चोर, दरवाजा तोड़कर उड़ाये लाखों के जेवर

पीड़ित ने बताया कि चोर पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए और दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर के सेकेंड फ्लोर पर सामान्य तौर पर कोई नहीं रहता है. परिवार के लोग वहां रात में सोने के लिए जाते हैं, जबकि दिन में परिवार के अधिकांश सदस्य नीचे रहते हैं. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि चोरी की घटना दिन में करीब 11:30 बजे हुई. घटना के समय घर का दरवाजा खुला होने की बात भी सामने आयी है. ऐसे में पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या चोरों को घर की दिनचर्या और परिवार के सदस्यों के आने-जाने की पहले से जानकारी थी. पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने से पहले किसी ने घर की रेकी की होगी.

15 लाख के जेवर चोरी, परिचित के शामिल होने के एंगल पर भी जांच

करीब 15 लाख रुपये के आभूषण की चोरी होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है. पुलिस प्रथमदृष्टया इस संभावना की भी जांच कर रही है कि चोरी की घटना में कोई परिचित व्यक्ति शामिल हो सकता है. पुलिस परिवार के परिचितों और आसपास के लोगों की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. पुलिस चोरी के हर संभावित एंगल की जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है. इसके अलावा पुलिस आसपास के क्षेत्र की मोबाइल डंप रिपोर्ट भी खंगालने की तैयारी में है. इसके माध्यम से घटना के दिन और उससे पहले के दिनों में क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटायी जाएगी. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि सुबह से शाम तक उक्त क्षेत्र में कौन-कौन से मोबाइल नंबर सक्रिय थे और इनमें से कौन से नंबर संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं.

मोबाइल डंप रिपोर्ट से संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश

डंप रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारी का मिलान किया जाएगा. पुलिस का प्रयास है कि जांच में किसी भी संभावित बिंदु को छोड़ा नहीं जाए. घटना के बाद से ही पुलिस ने अपने स्तर पर छापेमारी और गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ संभावित ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच के साथ-साथ भौतिक स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है. चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

थाना प्रभारी बोले- जल्द होगा मामले का उद्भेदन

थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि चोरी की घटना निश्चित रूप से हुई है. पुलिस मामले की तकनीकी और भौतिक दोनों स्तरों पर जांच कर रही है. एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं. मोबाइल डंप रिपोर्ट समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है. चोरी के सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का प्रयास किया जा रहा है.


विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola