सास ने रची थी साजिश, दामाद ने उतारा मौत के घाट : कंकाल ने खोल दिया एतवारी पहाड़िया की हत्या का राज

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ. | Prabhat Khabar Network

राजमहल के तालझारी में एतवारी पहाड़िया की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुरानी रंजिश के चलते सास और दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

राजमहल : तालझारी थाना क्षेत्र के चमडी पहाड़ के जंगल से बरामद नरकंकाल मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद में एतवारी पहाड़िया की हत्या की गयी थी. मामले में पुलिस ने मृतक की सास शांति पहाड़िन और उसके दामाद गंगा पहाड़िया को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

कंकाल अवस्था में मिला था शव, कपड़ों से परिजनों ने की एतवारी पहाड़िया की पहचान

राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि छह अगस्त को तालझारी थाना क्षेत्र के चमडी पहाड़ जंगल से कंकाल अवस्था में शव बरामद हुआ था. शव के पास मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान एतवारी पहाड़िया, पिता स्व. चामा पहाड़िया, निवासी झिरीकडांगा पहाड़ के रूप में की थी. हालांकि, मृतक की पूर्ण पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया करायी जा रही है. परिजनों के बयान पर पुलिस ने कांड संख्या 125/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था.

पुराने विवाद में हुई हत्या, शांति पहाड़िन के कहने पर दामाद ने एतवारी पहाड़िया को मारा

एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी दल गठित किया गया था. अनुसंधान के दौरान पुलिस को हत्या के पीछे पूर्व का विवाद होने की जानकारी मिली. पुलिस के मुताबिक, शांति पहाड़िन के कहने पर उसके दामाद गंगा पहाड़िया ने एतवारी पहाड़िया की हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को चमडी पहाड़ के जंगल में छिपा दिया गया.

हत्या के मामले में सास-दामाद गिरफ्तार, दोनों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तार आरोपियों में शांति पहाड़िन (45), पति स्व. रामा पहाड़िया, निवासी झिरीकडांगा पहाड़ और गंगा पहाड़िया (25), पिता स्व. लिडर मैसा पहाड़िया, निवासी चमड़ी पहाड़ शामिल हैं. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है. छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मीमामले के उद्भेदन में तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय, एसआइ कन्हैया प्रसाद, हवलदार चुरका हेंब्रम तथा आरक्षी राजाराम सिंह शामिल थे.


विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola