मारवाड़ी महिला समिति का तीज उत्सव, ‘सास-बहू’ और ‘ननद-भाभी’ प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

तीज उत्सव कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सावन सिंधारा, तीज उत्सव और स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलों का हुआ आयोजन.

विज्ञापन

साहिबगंज : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, साहिबगंज शाखा की ओर से 15 अगस्त 2026 को मारवाड़ी धर्मशाला में सावन सिंधारा, तीज उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति की अध्यक्ष रुचि भरतिया एवं सचिव नीलम शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सास-बहू’ और ‘ननद-भाभी’ जैसी रोचक प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, महिलाओं के लिए ‘दो सहेलियां’, ‘सास-बहू’ और ‘ननद-भाभी’ जैसी रोचक प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न पुरस्कार जीते। सावन सिंधारा की परंपरा को निभाते हुए समिति की वरिष्ठ सदस्यों ने कनिष्ठ सदस्यों का सिंधारा कर स्नेह और अपनत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं | Prabhat Khabar Network

गेम्स, गिफ्ट और फूड स्टॉल भी लगाए गए

इस अवसर पर गेम्स, गिफ्ट और फूड स्टॉल भी लगाए गए, जिनका आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया। समिति की ओर से झूले की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका महिलाओं और बच्चों ने खूब आनंद उठाया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सृजा एवं ब्रह्मकुमारी संस्था की बिंदु दीदी थीं। अतिथियों का स्वागत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद उन्हें प्लांट पॉट एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में हिस्सा लेती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

हर वर्ष सावन में तीज उत्सव का आयोजन

मीडिया प्रभारी किरण दीवान ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष सावन में तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में समिति की सदस्य लीला पोद्दार, श्यामलता केजरीवाल, ममता केजरीवाल, किरण दीवान, नेहा डोकानिया, प्रतिमा चिरानिया, खुशबू भगत, सपना दीवान, प्रीति चौधरी, मंजू केजरीवाल, शशि जाजोदिया, ऊषा शर्मा, चंदा शर्मा, मधु डोकानिया, बीना दीवान एवं सांता सोडानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।


विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola