अस्पताल में मोबाइल लेकर पैसे कटाने का झांसा, महिला के खाते से उड़ाए करीब 2 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज में एक महिला के मोबाइल से अज्ञात व्यक्ति ने 2 लाख रुपये उड़ा लिए. पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

साहिबगंज। तालझरी थाना क्षेत्र की रहने वाली आशा कुमारी तीन अगस्त को अस्पताल आई थी. इसी क्रम में वह पुर्जा कटाने के लिए काउंटर पर गई थी. वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल लेकर पैसे कटाने की बात कही. इसके बाद महिला वहां से चली गई. कुछ देर बाद उसके मोबाइल से करीब दो लाख रुपये की निकासी हो गई.

मामले को लेकर आशा कुमारी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर तालझरी थाना में कांड संख्या 152/26 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.


विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola